सीतापुर, अगस्त 25 -- Sitapur News: केसरीगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत के विद्यार्थी सदस्यता महाअभियान के तहत लालपुर इकाई ने मंगलवार को मतुवा स्थित सूर्य प्रताप इंटर कॉलेज में सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान 200 छात्र-छात्राओं ने अभाविप की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय कला मंच के प्रांत सहसंयोजक विकास मौर्य और नगर मंत्री शरद बाजपेई ने विद्यार्थियों को संगठन के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य सोमेश प्रताप तिवारी समेत शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...