Sitapur News: 2.60 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया कब्जा, 18 निर्माण ध्वस्त
सीतापुर, नवम्बर 1 -- Sitapur News: तालगांव, संवाददाता। लहरपुर तहसील क्षेत्र के करस्यौरा गांव में रविवार को प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की। राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से नौ दुकानों और नौ पक्के मकानों को ध्वस्त कराकर जमीन कब्जामुक्त कराई। प्रशासन के अनुसार, मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित कीमत 2.60 करोड़ रुपये है। राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 637 की 0.130 हेक्टेयर जमीन खेल के मैदान और गाटा संख्या 466 की 0.081 हेक्टेयर जमीन अस्पताल के नाम दर्ज है। इन जमीनों पर कई लोगों ने दुकानें और पक्के मकान बनाकर कब्जा कर रखा था। बताया गया कि जमीन युवक मंगल दल और साधन सहकारी समिति से संबंधित है। मामले में तहसीलदार न्यायालय ने 29 अप्रैल 2026 को राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत बेदखली का आदेश पारित किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.