Sitapur News: 14 सितंबर को शिक्षकों का होगा सम्मान
सीतापुर, सितम्बर 11 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अनिल कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 14 सितंबर को राजा रघुवर दयाल इंटर कॉलेज में 'शिक्षक सम्मान समारोह 2023 से 2026' का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वर्ष 2023 से 2026 के मध्य सेवावृत्त (रिटायर्ड) हुए शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी चेत नारायण सिंह करेंगे, जबकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी बहादूर सिंह चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, विशिष्ट अतिथि के रूप में डीआईओएस डॉ. राजेंद्र सिंह और संगठन के महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: आज होगा 21वां शिक्षक सम्मान समारोह
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.