सीतापुर, अक्टूबर 4 -- Sitapur News: सिधौली, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने रविवार को 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया है।कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक दयानंद झा, सिपाही जयप्रताप सिंह और अभिषेक साहू की टीम ने देर रात कोतवाली क्षेत्र के जुधौरा नहर पट्टी के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान कस्बे के मोहल्ला संतनगर निवासी नीलेश जायसवाल पुत्र श्रीकृष्ण जायसवाल के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह अयोध्या से जमानत पर छूटा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजने की कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...