सीतापुर, अक्टूबर 17 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। जनपद में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और ग्रामीण व शहरी कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा बिसवां और सेवता विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के पुनर्निर्माण और सुधार कार्यों पर कुल 208.91 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ऐसे में स्थानीय निवासियों को लंबे समय से जर्जर सड़कों के कारण हो रही दिक्कतों से मुक्ति मिलेगी। बिसवां विधानसभा क्षेत्र के तहत तीन प्रमुख ग्रामीण और संपर्क मार्गों का कायाकल्प किया जाएगा। इसमें कौंसर चौराहा से कौंसर गांव तक की सड़क का पुनर्निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस विशेष परियोजना की मूल निर्माण लागत 28.43 लाख रुपये तय की गई है, जबकि इसके पांच वर्षों के रखरखाव पर 0.72 लाख रुपये खर्च होंगे। इस प्रकार इस एक अकेले कार्य की कुल लागत 29.15 लाख रुपये आएगी...