Sitapur News: हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने बिसवां कोतवाली के गेट पर दिया धरना
सीतापुर, अगस्त 26 -- Sitapur News: बिसवां, देहात। पुलिस पर भ्रष्ट कार्यशैली और रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने बिसवां कोतवाली के गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। करीब चार घंटे तक धरना प्रदर्शन जारी रहा। एसडीएम राहुल सिंह और सीओ हर्षित चौहान को ज्ञापन देकर प्रदर्शन समाप्त किया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली गेट पर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इंस्पेक्टर बिसवां ने एक कार्यकर्ता से समझौते के नाम पर दस हजार रुपये मांगे। उनकी ओर से विभागीय स्तर पर हुई गलतियों को छिपाने के लिए अपने कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.