सीतापुर, अक्टूबर 15 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। कमलापुर स्थित लखनऊ-सीतापुर हाइवे पर गुरुवार शाम को बाजार से घर लौट रहे युवक की पड़ोस के कुछ लोगों ने लाठी- डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक की सरेराह हुई हत्या से हड़कंप मच गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। तहरीर पर कमलापुर पुलिस पड़ोस की दो महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

हाइवे पर युवक की हत्या कमलापुर के लुधौरा निवासी मनोज (35) गुरुवार शाम को कमलापुर बाजार गया था। शाम करीब पांच बजे वह घर लौट रहा था। मनोज लुधौरा गांव के पास हाइवे पर पहुंचा ही था इस बीच रंजिश में लाठी- डंडे से लैश पड़ोस के ही वीरेन्द्र सिंह, शुभम सिंह, नागेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह समेत उनके परिवार की दो महिलाओं ने मनोज को घेर लिया। आरोपी गाली गलौज करने लगे। ...