सीतापुर, अगस्त 30 -- Sitapur News: अटरिया। हाईवे पर टिकौली मोड़ के पास जून माह में प्रशांत तिवारी के साथ हुई मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी मंजीत रावत निवासी कान्हमऊ थाना कमलापुर को अटरिया पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी लालबहादुर मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...