Sitapur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत
सीतापुर, सितम्बर 16 -- Sitapur News: पिसावां। राधेश्याम चौराहे के पास महोली मार्ग पर बुधवार सुबह पेड़ की डाल काटते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हजियापुर निवासी मलखे (25) किसी व्यक्ति के बुलाने पर मलखे राधेश्याम चौराहे के पास महोली मार्ग पर पेड़ की डाल काटने गया था। डाल काटते समय वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गई। लाइन की चपेट में आते ही मलखे को तेज करंट लगा और वह नीचे गिर पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और मलखे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.