Sitapur News: स्वास्थ्य शिविर में हुई निशुल्क जांच
सीतापुर, अगस्त 6 -- Sitapur News: तम्बौर। सीएचसी की ओर से मीतमऊ गांव में बुधवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 84 लोगों की जांच की गई। यह शिविर वायरल फीवर, मलेरिया, डेंगू और बाढ़ जनित अन्य बीमारियों के मद्देनजर लगाया गया था। हालांकि, अधिकांश लोग सर्दी, खांसी और त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित मिले। इसके अलावा तंबौर नगर पंचायत में भी स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यहां 46 कर्मचारियों की जांच की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शिविर लगाकर जांच की जा रही है। कहा कि गुरुवार को रायमडोर और खाना मडोर में भी शिविर लगेगा। यह भी पढ़ें- Sitapur News: स्वास्थ्य शिविर में हुई निशुल्क जांच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.