सीतापुर, अगस्त 25 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। रक्षाबंधन पर्व को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं स्वदेशी राखियां तैयार करने में जुटी हैं। आकर्षक रंगों और अलग-अलग डिजाइन में तैयार की जा रही इन राखियों को बाजार तक पहुंचाने की तैयारी भी की जा रही है। वहीं विभग की ओर से शहर में स्टाल भी लगवाया गया है, जहां समूह की इमहिलाओं के हांथे से बनी राखियों का प्रर्दशन किया जा रहा है। विभाग का उद्देश्य त्योहार के मौके पर स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि करना है। महिलाएं धागे, मोती, रुद्राक्ष, सजावटी सामग्री समेत अन्य सामानों का इस्तेमाल कर राखियां तैयार कर रही हैं। समूह की महिलाओं का कहना है कि पर्व के दौरान राखियों की मांग बढ़ने से उन्हें अपने उत्...