सीतापुर, जुलाई 6 -- Sitapur News: सीतापुर। शहर के पटिया इलाके में लगे एक बिजली के खंभे पर स्पार्किंग से लोग डर गए। लोगों का कहना है कि लटकते तार में आए दिन स्पार्किंग होती देखी जाती है। कभी-कभी बिजली के तारों से इतनी तेज स्पार्किंग होती है कि तार टूटने का भय बना रहता है। स्थानीय लोगों की माने तो यहां पर तारों का इतना मकड़जाल है कि यहां से गुजरने में भी खतरा महसूस होता है। तारों के टूट कर गिरने से हादसा होने का खतरा मंडराता रहता है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: जर्जर तार को सही नहीं करने पर जेई का फूंका पुतला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...