Sitapur News: स्टडी वेल के बच्चों ने उठाया शैक्षिक भ्रमण व गेमिंग जोन का लुत्फ
सीतापुर, अक्टूबर 27 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। स्टडी वेल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षिक व मनोरंजक भ्रमण का आयोजन किया गया। स्कूल के विद्यार्थियों ने लखनऊ के मॉल और गेमिंग जोन को देखा। बच्चों ने इनडोर राइड्स, एडवेंचर गेम्स, थ्रीडी गेम्स और वीआर गेम्स का आनंद उठाया। इसके साथ ही बच्चों ने मॉल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उत्पादों की जानकारी भी हासिल की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के मानसिक विकास और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए ऐसे शैक्षणिक भ्रमण जरूरी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.