सीतापुर, जुलाई 11 -- Sitapur News: रेउसा, संवाददाता। रेउसा के खरहरा स्थित एक एक निजी विद्यालय में कोटेदार का शव शनिवार को फंदे से लटका मिला। शव लटका देख अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खरहरा गांव के एक निजी विद्यालय के कमरे में कोटेदार सुमित तिवारी 20 का शव पाइप के सहारे फंदे से लटकता मिला। विद्यालय प्रसाशन ने कोटेदार के परिजन व पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची रेउसा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वालों के मुताबिक सुमित शुक्रवार रात को घर से बिना बताए घर से निकल गया था, इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। यह भी पढ़ें- युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या थाना प्रभारी हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी...