सीतापुर, अगस्त 21 -- Sitapur News: झरेखापुर, संवाददाता। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर हरगांव पुलिस ने झरेखापुर क्षेत्र में स्कूली वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया। इस दौरान झरेखापुर स्थित विद्यादीप पब्लिक स्कूल के वाहनों समेत अन्य स्कूली वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने वाहनों के कागजात, सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित मानकों की पड़ताल की।चेकिंग के दौरान अनियमितता मिलने पर पुलिस ने दो स्कूली वाहनों का चालान किया। वहीं, कई अन्य वाहन चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को बच्चों की सुरक्षा के प्रति गंभीर रहने और वाहनों के सभी जरूरी दस्तावेज दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। पुलिस ने कहा कि स्कूली वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जांच अभिया...