Sitapur News: स्कूली रास्तों और रिहायशी मोहल्लों में कूड़े के ढेर, बीमारियों का बढ़ा खतरा
सीतापुर, अगस्त 12 -- Sitapur News: सीतापुर संवाददाता। शहर में साफ-सफाई व्यवस्था का हाल बुरा है। स्कूल जाने वालों रास्तों में कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। जिससे उठने वाली भीषण दुर्गंध की वजह से स्कूली बच्चे और शिक्षक परेशान हैं। सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचते हैं, तो उन्हें सबसे पहले इस गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ता है। वहीं नगरपालिका क्षेत्र के मोहल्ला शेख सरायं, कोट, तामसेनगंज और विजयलक्ष्मी नगर सहित अन्य घनी आबादी वाले इलाकों में जगह-जगह कूड़ा पड़ा हुआ है। ऐसे में इन् मार्गों से गुजरने वाले स्थानीय निवासियों और राहगीरों का जीना दूभर हो गया है, बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है।स्थानीय निवासियों की परेशानियां स्थानीय निवासियों का कहना है कि सुबह स्कूल खुलने के समय ही सड़क किनारे कूड़ा फैला रहता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.