सीतापुर, सितम्बर 9 -- Sitapur News: सिधौली। सीओ विशाल गुप्ता का तबादला मिश्रिख हो गया है। सिधोली कोतवाली परिसर में बुधवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। एसडीएम अवनीश कुमार कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह द्वारा विदाई समारोह के दौरान उन्हें पुष्प गुच्छ भेट किया। सीओ विशाल गुप्ता ने कहा कि मेरे छह महीने के कार्यकाल में सिधौली वासियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में बहुत सहयोग किया, इसके लिए मै उनका आभार व्यक्त करता हूं। इस दौरान ईओ रेणुका यादव, प्रकाश नारायण रस्तोगी, संजय प्रकाश सिंह, योगेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सीओ प्रतिमा वर्मा को दी गई विदाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...