सीतापुर, अक्टूबर 4 -- Sitapur News: सिधौली, संवाददाता। सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज के दावों के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली में मरीजों से इलाज, जांच और ऑपरेशन के नाम पर रुपये मांगने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन के लिए छह हजार रुपये तो बच्चेदानी के ऑपरेशन के लिए 10 हजार रुपये तक मांगे जाने की शिकायत मरीज और उनके परिजन कर रहे हैं। आरोप है कि जांच के नाम पर भी रकम ली जा रही है और दवाएं व सर्जिकल सामान बाहर से खरीदने को कहा जा रहा है। हालांकि सीएचसी अधीक्षक आनंद कुमार सिंह ने मरीजों से रुपये लिए जाने की बात से इनकार किया है। लौली पुलिया निवासी राजकली ने शिकायत कर बताया कि वह गर्भवती हैं। आरोप लगाया कि ऑपरेशन के लिए उनसे छह हजार रुपये बताए गए हैं। इसके अलावा जांच के लिए 500 रुपये और दवाएं बाहर से खरीदने की ब...