Sitapur News: सीएचसी में वृद्धा लगा रही मरीजों को सुई, वसूली का आरोप
सीतापुर, नवम्बर 18 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। परसेंडी सीएचसी में बुजुर्ग महिला पर मरीजों का इलाज करने और प्रसव कराने के आरोप लगे हैं। बुधवार दोपहर एक मरीज को इंजेक्शन लगाते हुए महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। महिला पर मरीज के परिजनों ने इलाज के नाम पर 1450 रुपये वसूलने का भी आरोप लगाया है।परसेंडी सीएचसी में मरीज रबीना के इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की भूमिका को लेकर सवाल उठे हैं। वायरल वीडियो में महिला मरीज को इंजेक्शन लगाते दिखाई दे रहा है। आरोप है कि बुजुर्ग महिला प्रसव भी कराती है। आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ ने इलाज के नाम पर उनसे 1450 रुपये लिए। ऐसे में अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी को लेकर भी सवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.