सीतापुर, अगस्त 6 -- Sitapur News: महमूदाबाद। स्थानीय सीएचसी को एक एडवांस लाइफ़ सपोर्ट एंबुलेंस मिली है। डिप्टी सीएमओ डॉ. विकास मिश्रा और सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष ने बुधवार को हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस रवाना की। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि यहां काफी समय से एक एडवांस सुविधा से लैस एम्बुलेंस की मांग हो रही थी। बुधवार को सीएचसी को एंबुलेंस मिल गई है। एंबुलेंस में दो ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटीलेटर सपोर्ट, सभी तरीके की मशीन लगी हुई है। इस एंबुलेंस से मरीज को तुरंत चिकित्सीय सहायता मिल सकती है। इस दौरान डॉ. प्रेषित, डॉ. एसएन गुप्ता, डॉ. अनवर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...