सीतापुर, अक्टूबर 11 -- Sitapur News: रेउसा, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव कक्ष में घुसकर प्रसूता का वीडियो बनाने और ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात एक महिला प्रसव कक्ष के अंदर घुस गई और भर्ती प्रसूता का वीडियो बनाने लगी। विरोध करने पर उसने स्टाफ से अभद्रता की। वायरल वीडियो में महिला खुद को डॉक्टर आरती मिश्रा बताती नजर आ रही है, हालांकि उसकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। प्रसव कक्ष जैसे संवेदनशील स्थान पर बिना अनुमति के प्रसव कराते हुए वीडियो बनाना और मरीज की निजता भंग करना गंभीर मा...