सीतापुर, अक्टूबर 29 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। सिसैंडी के आस-पास ही बाघिन तीन दिन से घूम रही है। बुधवार को सिसैंडी गांव के पास खेत में बाघिन के ताजा पग चिन्ह मिले हैं। बीते मंगलवार को सिसैंडी में नंदिनी गौशाला के पास बाघिन के पगचिन्ह मिले थे। जिसके बाद एक बार फिर आस-पास इलाके में एक दर्जन से अधिक गावों में बाघिन की दहशत फैल गई है। बीते 105 दिनों से क्षेत्र में बाघिन की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की ओर इमली पुरवा सहित दो जगहों पर वन विभाग ने बाघिन का पकड़ने के लिए पिजड़ा लगाया गया है। इसके अलावा वन विभाग की ओर से क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर पड़वे भी बांधे गए हैं। बावजूद इसके बाघिन वन विभाग को लगातार छकाती हुई क्षेत्र में घूम रही है।

बाघिन की मौजूदगी से गांवों में दहशत संदना इलाके के रसुलवा, ग...