सीतापुर, अगस्त 3 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। सावन माह के पहले सोमवार को तड़के ही शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शिव भक्तों ने अपने आराध्य का पारंपरिक विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक दर्शन-पूजन किया। दिन भर भक्त भोलनाथ के दर्शन के लिए आते रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने भी जलाभिषेक किया। श्यामनाथ मंदिर, जंगलीनाथ मंदिर, ताड़कनाथ मंदिर, तुरंतनाथ मंदिर, नैमिषारण्य के देवदेवेश्वर मंदिर, रूद्रावर्त मंदिर, भूतेश्वर नाथ मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, पत्थर शिवाला मंदिर, सिद्धेश्वरनाथ सहित तमाम शिव मंदिर शिव के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से भक्तों की कतार लग गई। हर कोई बाबा के दर्शन का आतुर दिखा। मंदिर परिसर बोल बम के जयकारों और घंटियों की आवाज से गुंजायमान हो उठे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन किए और दूध, दही, बेल पत्र, प्र...