Sitapur News: सांप के काटने से बुजुर्ग की मौत
सीतापुर, अगस्त 27 -- Sitapur News: बिसवां देहात, संवाददाता। बिसवां इलाके में किराना स्टोर की सफाई करते समय सांप के काटने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिसवां के भोलागंज निवासी 63 वर्षीय लालता प्रसाद दिलीप किराना स्टोर पर साफ-सफाई कर रहे थे। इस बीच सांप ने उन्हें काट लिया। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी। चीख पुकार पर परिवार व आसपास के लोग उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान लालता प्रसाद की मौत हो गई। शव देख परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.