सीतापुर, सितम्बर 24 -- Sitapur News: सीतापुर,संवाददाता। कोतवाली देहात के बेलही गांव में बुधवार देर रात माता- पिता के साथ सो रही तीन वर्षीय मासूम को सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद परिवार वाले गांव में ही झाड़- फूंक कराते रहे। तड़के हालत बिगड़ने पर परिवार वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेलही गांव निवासी सतीश के मुताबिक उनकी तीन वर्षीय बेटी गायत्री बुधवार रात में साथ में बेड पर सो रही थी। इस पर सांप बेड पर चढ़ गया। रात में बेड के किनारे रखी चादर उठाई तो सांप देख उनके होश उड़ गए। सांप को किसी तरह कमरे से भगाया। इसके कुछ देर बाद ही बेटी गायत्री की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे उलटियां होने लगी। परिवार वाले गांव में ही झाड़ फूंक कराने लगे। झाड़ फूंक कराने के ...