सीतापुर, अक्टूबर 3 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। सरायन नदी और पिरई नदियों का जलस्तर कम होना शुरू हो गया है। शनिवार को सरायन नदी के जलस्तर में 06 सेमी कमी दर्ज की गई है। वहीं सरायन की बाढ़ से प्रभावित इलाकों में पानी कम हुआ है। बावजूद इसके बाढ़ से प्रभावित मोहल्लों में अभी भी हालात गंभीर बने हुए हैं। कई इलाके ऐसे हैं, जहां बाढ़ पीड़ित अभी भी रोशनी, शौचालय और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए इंजजार कर रहे हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के राहत और बचाव के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहें हैं, बावजूद इसके बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियों कम होने का नाम नही ले रही हैं। यह भी पढ़ें- Lucknow News: फैजुल्लागंज में हालात हुए और खराब, घर छोड़कर जाने लगे लोग अभी भी शहर के 20 से ज्यादा मोहल्ले बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हैं।शनिवार ...