सीतापुर, अक्टूबर 4 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। सरायन और पिरई नदियों के जलस्तर में रविवार को 10 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई, लेकिन शहर में बाढ़ की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। सरायन नदी अब भी खतरे के निशान से 3.25 मीटर ऊपर बह रही है। जलस्तर घटने से प्रभावित इलाकों में पानी कुछ कम हुआ है, लेकिन 20 से अधिक मोहल्लों में हालात गंभीर बने हुए हैं। बैजनाथ कॉलोनी, हाजीनगर, केशव ग्रीन सिटी, शास्त्रीनगर, लोनियनपुरवा, तरीनपुर, बिस्मिल्लानगर, कोट, अंसारी टोला, आलमनगर, बट्सगंज, दुर्गापुरवा, कजियारा, मछली मंडी, गदियाना और नईबस्ती समेत कई इलाकों में लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। सरायन की बाढ़ से एक हजार से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है, जबकि कई परिवार घर छोड़ने को तैयार नहीं हैं。 यह भी पढ़ें- सरयू क...