सीतापुर, जुलाई 11 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। सर्राफा वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समारोह में एसपी अंकुर अग्रवाल समेत अन्य पुनलिसकर्मियों को सम्मानित किया। एसोसिएशन के संस्थापक सुशील अग्रवाल और जिलाध्यक्ष मनीष मिश्रा ने पदाधिकारियों के साथ पुलिस टीम का अभिनंदन करते हुए कहा कि जिले में होने वाली आपराधिक घटनाओं का कम समय में सफल खुलासा किया गया है। इससे व्यापारियों और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है तथा पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। पदाधिकारियों ने एसपी अंकुर अग्रवाल, एसओजी प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद शुक्ला, भानू राठी, शुभम तिवारी, सोनल तोमर, डाली रानी, प्रशांत शेखर सिंह, ब्रह्मफूल आदि पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...