Sitapur News: सरस्वती विद्या मंदिर में हुई बैठक
सीतापुर, सितम्बर 19 -- Sitapur News: केसरीगंज।नमामि भारतम सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन किये जाने को लेकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लहरपुर में बैठक हुई। बैठक में आगामी 25 सितंबर शुक्रवार को श्री रामलीला मैदान पर होने वाले सामूहिक गायन को सफल बनाने की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सामूहिक गायन कार्यक्रम में 10 हजार लोगों की संख्या का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में प्रमुख रूप से प्रबंधक आशीष मेहरोत्रा, राजेश्वर रस्तोगी, रमेश मेहरोत्रा, विनीत जायसवाल, देवेश अवस्थी, प्रमोद बाजपेई, दुर्गेश शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एक स्वर, एक लय में गूंजेगा वंदे मातरम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.