सीतापुर, सितम्बर 25 -- Sitapur News: बहादुरगंज, संवाददाता। केवड़ा ग्राम सभा अटौरा के बुद्धि पुरवा में प्राथमिक विद्यालय परिसर में आंगनवाड़ी की सुपरवाइजर तथा सहायिकाओं द्वारा जन मिलन सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मंजू सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहीं। मंजू सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम भाईचारे एवं समाज में एकता बढ़ाते हैं। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई गई कई योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मंजूसिंह के द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम किया गया। यह भी पढ़ें- Roorki News: स्वस्थ आहार ही खुशहाल जीवन का आधार : वर्षा शर्मा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...