सीतापुर, नवम्बर 17 -- जनगणना ड्यूटी से विद्यालय संचालन प्रभावित Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिले के परिषदीय विद्यालयों में चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं और विद्यालय संचालन में जनगणना कार्य के कारण आ रही कठिनाइयों के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। संगठन के जिलाध्यक्ष रवींद्र दीक्षित ने कहा कि वर्तमान में जनगणना कार्य में भारी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन ड्यूटी लगाते समय विभाग द्वारा यह बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया कि विद्यालय कैसे चलेंगे। अधिकांश विद्यालयों में पूरा स्टाफ या तो जनगणना में लगा दिया गया है, या फिर यदि कहीं एक शिक्षक छोड़ा भी गया है, तो 100 से अधिक छात्र संख्या वाले उन विद्यालयों में अकेले शिक्षक के लिए विद्यालय चलाना, मध्याह्न भोजन योज...