सीतापुर, सितम्बर 25 -- Sitapur News: बिसवां, संवाददाता। बिसवां स्थित नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों के गबन का मामला सामना आया है। लिपिक की तहरीर पर दो कर्मचारियों के खिलाफ बिसवां थाने में सफार्इ कर्मचारियों के पीएफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया है। बिसवां पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। बिसवां नगर पालिका के लिपिक गणेश प्रसाद ने बिसवां थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि बिसवां नगर पालिका में तैनात लिपिक धीरज कुमार ने लेखाकार आशीष कुमार श्रीवास्तव के साथ मिलकर स्थाई सफाई कर्मचारियों के पीएफ धनराशि में हेरफेर किया है। धीरज कुमार ने अपने और परिचितों के अकाउंट में रुपये पीएफ के रुपये आहरित किये हैं। धीरज कुमार ने स्थाई कर्मचारियों की भविष्य निधि की सूची में अधिशासी अधिकारी के हस्ताक्षर के बजाए खुद के हस्ताक्षर किए। लेखाकार आशीष कुमार श्रीवास्त...