सीतापुर, जुलाई 6 -- Sitapur News: बिसवां, संवाददाता। सपा नेता हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक अध्यक्ष मोहम्मद साद ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के निर्देश पर कस्बे के मोहल्ला मिरदही टोला में पौधरोपण किया। इसके अलावा सरकारी अस्पताल में मरीज़ों और गर्भवती महिलाओं को खाने पीने की सामग्री बांटी। वहीं महमूदपुर सरैया में गांव और स्कूली बच्चों को भी खाने पीने की सामग्री वितरित की। इस मौके पर हसीब मुंशी, रिंकल जोशी, बबलू अंसारी, चंद्रभाल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...