सीतापुर, सितम्बर 8 -- Sitapur News: सीतापुर,संवाददाता। जिले में हुए दो अलग-अगल सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा महोली के बड़ागांव ओवरब्रिज के पास व खैराबाद इलाके में हुआ है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार को मौत:महोली संवाददाता के अनुसार लखीमपुर के पसिगवां मुल्लापुर निवासी उत्तम कुमार सिंह (35) जवारहारपुर चीनी मिल में काम करते थे। सोमवार रात में उत्तम काम पर जा रहे थे। वह महोली स्थित बड़ागांव ओवरब्रिज के पास बाइक से पहुंचे ही थे। इस बीच उत्तम कुमार ने ओवरब्रिज के पास पहुंचने पर बाइक धीमी की। बाइक की रफ्तार कम करते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से उत्तम कुमार बाइक समेत सड़क...