सीतापुर, सितम्बर 9 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। भगवान श्रीकृष्ण की षष्ठी के पावन अवसर पर बुधवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल का विधि-विधान से पूजन किया गया। इस दौरान प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। भक्तों ने लड्डू गोपाल का पंचामृत से अभिषेक कर नए वस्त्र पहनाए और आकर्षक शृंगार किया। एलिया क्षेत्र के विशुनपुर में दधि यात्रा निकाली गई। यह भी पढ़ें- आज मनाई जा रही कान्हा जी की छठी, जानें क्यों लगाया जाता है कढ़ी-चावल का भोग और क्या है पूरी पूजा विधिविशेष पूजा-अर्चना इस मौके पर शहर के श्यामनाथ मंदिर, जंगली नाथ मंदिर, ताड़कनाथ मंदिर, विजय लक्ष्मी नगर के सीता राम मंदिर के अलावा नैमिषरण्य के सभी प्रमुख मंदिरों ...