Sitapur News: श्री राम कथा अनंत व अपार है : डॉ. सुनीता शास्त्री
सीतापुर, अक्टूबर 2 -- Sitapur News: लहरपुर/ केसरीगंज। नगर के मोहल्ला बेहटी स्थित छन्नूलाल द्वारिका प्रसाद मंदिर पर चल रही दो दिवसीय श्री राम कथा में कथा प्रवाचिका डॉ. सुनीता शास्त्री अवध धाम ने श्री राम कथा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि, श्री राम कथा अनंत व अपार है। जिसके श्रवण मात्र से मन के सारे क्लेश एवं दुख दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम के आदर्शों को अपना कर ही मानव मात्र का कल्याण संभव है देव दुर्लभ मानव शरीर भगवान ने आपको सत्कर्म करने व सन्मार्ग पर चलने के लिए दिया है। आप सभी मोह माया त्याग कर सच्चे हृदय से प्रभु की आराधना करें। यह भी पढ़ें- Kannauj News: श्रीराम के आदर्श अपनाने के साथ धर्म एवं संस्कारों का दिया संदेश इस मौके पर उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास व भक्त हनुमान की कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.