सीतापुर, अगस्त 12 -- Sitapur News: रेउसा, संवाददाता। श्री रघुनाथ जी एकेडमी में 'द सोल अनाहत एनजीओ' के तत्वावधान में एक वृहद वृक्षारोपण और योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में आम, अमरूद, आंवला, जामुन और नीम जैसे फलदार व छायादार पौधे रोपित किए गए। संस्था ने विद्यालय के प्रधानाचार्य जीसी चतुर्वेदी से इन पौधों की नियमित देखरेख करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को मानसिक एकाग्रता और स्वस्थ जीवन के लिए सहजयोग के माध्यम से आत्मसाक्षात्कार और योग का अभ्यास कराया गया। सहजयोग यूपी के निबिध गुप्ता, शिखा गुप्ता और योगेश ने बच्चों को ध्यान प्रक्रिया कराई। निबिध गुप्ता ने व्यावहारिक ज्ञान के जरिए पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने, अच्छे आचरण और अनुशासित जीवन जीने के तौर-तरीके बताए। संस्था के अध्यक्ष अनूप कुमार ने वि...