सीतापुर, जुलाई 4 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यालय के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद अब शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर भी प्रशासन ने नोटिस चस्पा कर दी है। नगर पालिका परिषद सदर ने तामसेनगंज शहर स्थित घंटाघर इमारत के ऊपरी हिस्से में संचालित शहर कांग्रेस कार्यालय को एक आधिकारिक नोटिस जारी कर इसे अवैध अतिक्रमण घोषित कर दिया है। डीएम के निर्देश पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (प्रभारी) ने कांग्रेस कमेटी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार नजूल भूखंड संख्या 750 पर स्थित घंटाघर इमारत के स्वामित्व और उसकी कानूनी स्थिति की जांच की गई। जांच में पाया गया कि इस भूखंड का असली स्वामित्व उप्र सरकार में निहित है। यह भी पढ़ें- सरकारी भवन का उपयोग अवैध कब्जा, प्रशासन ने कांग्रेस ऑफिस के बाहर लगाया बेदखली का नोटिस...