सीतापुर, जुलाई 31 -- Sitapur News: हरगांव, संवाददाता। शराब चोरी करने पर रूपन लाल (36) की ईंट से सिर फोड़ कर हत्या की गई थी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव पर शराब डालकर आग लगा दी थी। पुलिस ने हत्या में शामिल एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली है।नकुरी खुर्द निवासी रूपन लाल का अधजला शव बीते बुधवार को गांव में ही कूड़े के ढेर के पास मिला था। मां शीला देवी ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मां शीला देवी ने आरोप लगाया था कि पड़ोस के गांव पीतपुर निवासी शांति देवी देशी शराब बनाती है। वह अक्सर शांति के यहां शराब पीने जाता था। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के मुताबिक इस मामले में शुक्रवार को हरगांव के पीतपुर निवासी शांति देवी, नकुरीखुर्द के बिन्द्रेश वर...