सीतापुर, जुलाई 6 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। जिले में बच्चों को स्कूल लाने व ले जाने के नाम पर उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मानक विहीन वैन व छोटे बड़े निजी वाहनों में बच्चों को ठूंस-ठूंस कर बैठाया जा रहा है। यह वाहन न तो मानकों के अनुरूप हैं न ही वाहन स्कूल की श्रेणी में दर्ज है। फिर भी चंद रुपयों के लालच में स्कूलों के प्रबंधक व निजी वाहन स्वामी बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। किसी हादसे की स्थित में स्कूल प्रबंधन वाहन स्कूल का न होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। इन वाहनों में सुरक्षा मानकों के नाम पर कोई उपरकण भी नहीं लगे होते हैं। गौर करने वाली बात तो यह है कि बिना मानकों के संचालित अधिकांश वाहन एलपीजी व सीएनजी से संचालित हो रहे हैं। इतना ही नहीं मनमाने ढंग से वाहनों की क्षमता से अधिक बच्चों को ...