सीतापुर, अक्टूबर 29 -- Sitapur News: हरगांव, संवाददाता।हरगांव के परसेहरामाल में गुरुवार को वेल्डिंग की चिंगारी से ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपट विकराल हो गई। आग की चपेट में आकर वेल्डिंग कारीगर समेत दो लोग झुलस गये। आसपास के लोगों ने किसी तरह मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक काफी हद तक जलकर बर्बाद हो चुका था। वहीं, दोनों युवकों का लखीमपुर स्थित ओयल ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। सेमरीभान निवासी अतह उल्ला परसेहरामाल स्थित वेल्डिंग की दुकान पर अपने ट्रक में काम करा रहे थे। इसी दौरान वेल्डिंग की चिंगारी से ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते लपट निकलने लगी। आग विकराल हो गई। आग की चपेट में आकर वेल्डिंग कारीगर मनोज यादव व ट्रक मालिक अतह उल्ला के परिवार के हसीब गंभीर रूप से झुलस गए। लपट निकलती व चीख पुकार सुन आसपास हड़कं...