Sitapur News: विवाहिता का घर में संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला शव
सीतापुर, अक्टूबर 12 -- Sitapur News: बिसवां, संवाददाता। बिसवां इलाके में सोमवार को संदिग्ध हालात में घर में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। शव देख अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिसवां के निपनिया निवासी सावित्री (32) की शादी छह वर्ष पहले संदीप के साथ हुई थी। सोमवार को सावित्री का शव कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिला। घर में शव फंदे से लटकता देख हड़कंप मच गया। सूचना पर कुछ ही देर में पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। बिसवां इंस्पेक्टर के मुताबिक फोरेंसिक टीम की मदद से आसपास के नमूने जुटा लिए गए हैं। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतका के मायके वालों ने अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया है। तहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.