सीतापुर, सितम्बर 25 -- Sitapur News: तंबौर, संवाददाता। हालंकि शारदा का जलस्तर अभी खतरे के निशान से करीब एक मीटर नीचे हैं और फिलहाल बाढ़ की आशंका काफी कम है। बावजूद इसके शारदा की लहरें तट पर बसे गांव लोहारन पुरवा इच्छा मजरा तंबौर देहात में एक बार फिर कटान शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटों में यहां दो बीघा जमीन कटान के चलते नदी में समा गई है। हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि नदी के करीब बसे आधा दर्जन परिवारों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया है। जिसके बाद गांव के लोग डरे हुए हैं। यह भी पढ़ें- Barabanki News: सरयू के कटान से पूरनपुर में दहशत, झोड़पी समेत छह मकान नदी में समाएसिंचाई विभाग का आंकड़ा सिंचाई विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को शारदा बैराज से 23,445, बनबसा से 21,065 और गिरिजा बैराज से 53,200 क...