सीतापुर, अगस्त 13 -- Sitapur News: बिसवां देहात, संवाददाता। बिसवां के कुतुबनगर में अवैध लकड़ी कटान की सूचना पर पहुंचे लेखपाल की पिटाई के मामले में बिसवां पुलिस ने ग्राम प्रधान व तीन महिलाओं समेत 11 नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। लेखपाल ओमकार यादव के मुताबिक वह बिसवां तहसील में तैनात हैं। ओमकार यादव ने मुकदमा दर्ज कराया कि बुधवार को उन्हें कुतुबपुर गांव में सरकारी जमीन पर लगे पेड़ काटे जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर तो वहां पेड़ कटे पड़े थे। वह स्थिति का जायजा लेकर वीडियो बनाना लगे। इस बीच कुतुबनगर निवासी जाफरी, सफीकुन, कमरुल, मो. जलीस, अल्ताफ , मुन्ना, जाहिद अली, जाकिर अली व इदरीश अपने कुछ साथियों के साथ आ धमके और उनके साथ गाली - गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने लाठी- डंडे से उनप...