सीतापुर, अक्टूबर 31 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। लहरपुर इलाके के अलग- अगल मोहल्ले में शनिवार को एक कुत्ते ने बच्चे समेत 15 लोगों को दौड़ाकर कर काट लिया। कुत्ते के हमले से लोगों में दहशत है। घायलों ने सीएचसी में एंटी रेबीज का टीका लगवाया है।कुत्ते के हमले में ठठेरी टोला निवासी रईस उद्दीन (30), अंकित (26), काजी टोला निवासी सफीकुन (8), साबिर अली (12), बागवानी टोला निवासी सावेद (16), सरफराज (8), रिजा (5), बेहटी मोहल्ला निवासी गौतम (50), छोटी (40), बसैय्या टोला निवासी आकाश (16), सुभान (8), जमा टोला निवासी विनय (10), केसरीगंज निवासी आजम (18), शहाबुद्दीन (65) और बसंतीपुर निवासी अभय (2) घायल हुए। एक ही दिन में 15 लोगों पर हमले से नगर के विभिन्न मोहल्लों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की ह...