Sitapur News: रंजिश में घर में आग लगाने का आरोप
सीतापुर, जुलाई 9 -- Sitapur News: हरगांव, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम कमरसेपुर मजरा जलालीपुर देहात में पुरानी रंजिश को लेकर एक मकान में आग लगाने का आरोप है। पीड़ित ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी पीड़ित गुड्डू ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के पांच लोगों ने मकान में आग लगा दी। आग लगने से घर में रखा भारी मात्रा में अनाज, टीवी, बिस्तर समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार घटना में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही हरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.