सीतापुर, सितम्बर 5 -- Sitapur News: सिधौली, संवाददाता। कस्बे के श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शनिवार को समाजसेवी योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सवर्ण समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने यूजीसी के नियमों, एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग और आरक्षण व्यवस्था पर चिंता जताई। जिसके बाद भारी संख्या में सामान्य वर्ग के लोगों ने जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और तहसील तिराहे पहुंचकर एसडीएम को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यूजीसी के भेदभावकारी नियम वापस लेने, सवर्ण आयोग का गठन करने तथा निष्पक्ष व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी विशाल गुप्ता व कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में आरसी पांडेय, मन्नू लाल तिवारी, सुरेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लो...