सीतापुर, अक्टूबर 18 -- Sitapur News: महमूदाबाद, संवाददाता। मां संकटा देवी धाम स्थित विशाल सत्संग भवन में अंतरराष्ट्रीय रामकथा वाचक शांतनु महाराज ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की शक्ति हैं। उन्हें अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाकर भारतीय सभ्यता, संस्कृति और संस्कारों की रक्षा करनी चाहिए। अनुकूल और प्रतिकूल परिस्थितियों में समान भाव रखते हुए समय का सदुपयोग करना चाहिए। भगवान राम के जीवन से धैर्य, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में शांतनु महाराज का मां संकटा देवी धाम समिति के अध्यक्ष आरके वाजपेयी विरल, विधायक आशा मौर्या और डिप्टी चेयरमैन आंजनेय आशीष सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान आरएसएस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी, युवा और बड़ी संख्या में श...