सीतापुर, अगस्त 27 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। तंबौर थाना परिसर में गुरुवार दोपहर फायर सुरक्षा और बचाव प्रशिक्षण के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आग बुझाने के अभ्यास के दौरान जलता हुआ गैस सिलेंडर अचानक पलटकर युवक की ओर लुढ़क गया। आग की लपटों की चपेट में आने से युवक नंद किशोर नाग का चेहरा और हाथ झुलस गया। हादसे का पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया।गुरुवार दोपहर करीब दो बजे फायर ब्रिगेड टीम तंबौर थाना परिसर में लोगों को आग से बचाव और आपात स्थिति में राहत के तरीके बता रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग को सुरक्षित तरीके से बुझाने का अभ्यास कराया जा रहा था। स्थानीय युवक नंद किशोर नाग भी इसमें शामिल हुए। अभ्यास के दौरान नंद किशोर ने पानी से भीगी तौलिया डालकर जलते सिलेंडर की आग बुझाने का प्रयास किया। तौलिया डालते ही सिलेंडर अस...