Sitapur News: मेन लाइन पर पेड़ गिरने से छह घंटे बिजली गुल
सीतापुर, सितम्बर 24 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। सुदामापुरी विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी मुख्य आपूर्ति लाइन पर बुधवार को एक पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया। जिस वजह से विद्युत तार टूट गए और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई। ऐसे में आवास विकास ए ब्लॉक में सुबह करीब साढ़े सात बजे बिजली गुल हो गई। सुबह के समय बिजली जाने से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई। क्षेत्र की बत्ती काफी देर तक गुल होने की सूचना स्थानीय नागरिकों ने सुदामापुरी उपकेंद्र और संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी। जिसके बाद बिजली विभाग की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाया गया, इस कार्य के दौरान करीब छह घंटे लग गए।
पानी की किल्लत सुबह साढ़े सात बजे अचानक बिजली गुल होने से घरों में लगे सबमर्सिबल और टुल्लू पंप बंद हो गए। इसके कारण पानी की टंकियां खाली रह ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.